सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Eight accused arrested while gambling in Kanker

Jagdalpur: जुआ खेलते हुए आठ आरोपी गिरफ्तार, नकदी सहित कई वाहन और मोबाइल किए जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

 22 मार्च की रात पुलिस ने ग्राम पेवारी में जुआ होने की सूचना पर छापा मारा। इस कार्रवाई में आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।

Eight accused arrested while gambling in Kanker
आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ में बीती रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, जहां पुलिस ने इस कार्रवाई में आठ आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मोबाइल फोन, मोटर साइकिल, कार व अन्य सामानों को जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

Trending Videos


अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पेवारी के बांस प्लांट के पास कुछ व्यक्तियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सुचना पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 30050 रुपये, ताश की गड्डी, एक तिरपाल तथा घटना स्थल से 6 मोटर साइकिल एवं कार को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ थाना अंतागढ़ में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
प्रदीप कुमार सिंह निवासी गढ़पारा थाना अंतागढ़।
मंजित पटेल निवासी उपरपारा थाना अंतागढ़।
कोमलचंद कोमरे निवासी संजयपारा भानुप्रतापपुर
रवि नाग निवासी गुडरीपारा नारायणपुर जिला नारायणपुर
राकेश बेसरा निवासी गुडरीपारा थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर
राजकुमार सरकार निवासी आश्रम वार्ड थाना नारायणपुर जिला नारायणपुर।
दिनेश गुप्ता पिता निवासी नयापारा अंतागढ़ थाना अंतागढ़।
दानेसाय मण्डावी निवासी चिचमर्रा थाना भानुप्रतापपुर।

ये हुआ बरामद
पकड़े गए लोगों के पास से आठ मोबाइल फोन, छह मोटर साइकिल, एक कार, 30050 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed