फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   woman who rushed to save her husband after seeing his throat being slit was also slashed on neck with blade

जगदलपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: परेशान युवक ने खुद का काटा गला, बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से हमला

Thu, 23 Jul 2026 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

जगदलपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
woman who rushed to save her husband after seeing his throat being slit was also slashed on neck with blade
अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था।

विज्ञापन


बीती शाम विषम ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों के गले में टांके लगाए। डॉक्टरों के प्रयासों से उन्हें नया जीवन मिला है। फिलहाल, अस्पताल में दोनों पति-पत्नी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed