सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Young Man Commits Suicide by Hanging Shared a Meal with Family Before Embracing Death Grief Grips the Communit

कांकेर : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले परिजनों संग खाया खाना, पसरा मातम

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर के कोरर थाना क्षेत्र के आमापारा में रहने वाले युवक ने अपने घर से कुछ दूरी में जाकर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात तक जब युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की।

Young Man Commits Suicide by Hanging Shared a Meal with Family Before Embracing Death Grief Grips the Communit
मामले की जांच करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर के कोरर थाना क्षेत्र के आमापारा में रहने वाले युवक ने अपने घर से कुछ दूरी में जाकर एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात तक जब युवक घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन की। जहाँ युवक का शव पेड़ में लटका हुआ देखा गया, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जहां पोस्टमार्टम  के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

Trending Videos


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आमापारा निवासी संतराम निषाद 19 वर्ष, बीती रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घूमने जाने के नाम पर निकला, काफी देर तक वापस नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। लेकिन कही भी उसका पता नही चला, आज सुबह जब वापस घर वाले उसकी खोजबीन के लिए निकले तो देखा कि घर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक महुआ पेड़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed