सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Panic on road after stone pelting at beehive

Jagdalpur: मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मारा, सड़क पर मची अफरा-तफरी, दो युवक गंभीर घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बस्तर में सोमवार सुबह एक अनोखी लेकिन खतरनाक घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे लगे मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया, जिससे भड़की मधुमक्खियों के झुंड ने सड़क पर चल रहे बाइक सवारों पर हमला बोल दिया।

Panic on road after stone pelting at beehive
मधुमक्खी के छाते पर मारा पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा में सोमवार की सुबह कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मारने की घटना के बाद सड़क पर चल रहे युवकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है।

Trending Videos


घायलों के परिजनों ने बताया कि लछिनधर नाग और संजय नाग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सामान खरीदने जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक बुरी तरह काट लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में अन्य बाइक सवार भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए। अचानक हुई इस घटना से आसपास अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बाइक से उतरकर जमीन पर लेट गए। लगभग आधा घंटा तक मार्ग पर आवाजाही रुकी रही। जब मधुमक्खियां शांत होकर चली गईं, तब लोगों ने आना-जाना शुरू किया।

यह घटना इस बात को दर्शाती है कि किस प्रकार असामाजिक तत्वों की लापरवाही आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। मधुमक्खियों के छत्तों से छेड़छाड़ करना न केवल वन्यजीवों के प्रति क्रूरता है, बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।

स्थानीय प्रशासन को ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed