जगदलपुर: बीएन मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, सुंदरराज पी. एनआईए के आईजी बने
जगदलपुर। बस्तर संभाग के 7 जिलों में नक्सली हिंसा व निर्दोष ग्रामीणों की हो रही हत्या व नक्सलियों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए 7 वर्ष पहले सुंदरराज पी को बस्तर संभाग में आईजी के पद पर पदस्थ किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर। बस्तर संभाग के 7 जिलों में नक्सली हिंसा व निर्दोष ग्रामीणों की हो रही हत्या व नक्सलियों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए 7 वर्ष पहले सुंदरराज पी को बस्तर संभाग में आईजी के पद पर पदस्थ किया गया। जहां इस लंबे कार्यकाल के दौरान बहुत महत्वपूर्ण सफलताओं को हासिल करने के साथ ही बस्तर संभाग से नक्सलियों को जड़ से खत्म करने में भी बड़ी अहम भूमिका निभाई। इनके कार्यकाल को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से उन्हें एनआईए में भेजा गया। जहाँ उनके स्थान पर अब बस्तर रेंज आईजी के रूप में बीएन मीणा को कार्यभार सौपा गया है। जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बता दे कि बस्तर संभाग में बस्तर आईजी के रूप में सुंदरराज पी ने अपने 7 वर्ष के कार्यकाल के दौरान टॉप नक्सलियों के एनकाउंटर से लेकर लाखों रुपये के नक्सलियों के लिए काल बनकर रहे। जहाँ नक्सलियों ने पुलिस के द्वारा जगह जगह अपने कैम्प खोलने के साथ ही ग्रामीणों को नयन दिलाने से लेकर उनका दिल तक जीत रही थी। इसके अलावा बस्तर आईजी रहे सुंदरराज पी ने नक्सलियों को इस कदर एनकाउंटर किया कि आधे से ज्यादा नक्सलियों ने अपने साथ हथियार लेकर समर्पण तक कर दिए। वही कुछ नक्सलियों के द्वारा तो जंगलों में झुपाकर रहे नगदी करोड़ो रूपये से लेकर सोना, डायमंड आदि तक पुलिस को दिखाया। साथ ही नक्सलियों के द्वारा अपने हथियारों को झुपाने की जगह से लेकर अन्य सामानों को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुंदरराज पी के द्वारा किये गए इन अभियानों को सफल बनाने के चलते ही राज्य सरकार ने उन्हें एनआईए में नियुक्त किया गया।
साथ ही उनके स्थान में बस्तर जिले में पूर्व में एसपी के रूप में कई वर्ष तक सेवा देने वाले बीएन मीणा को बस्तर रेंज आईजी के रूप में पदस्थ किया गया है। राज्य सरकार का ऐसा मानना है कि बीएन मीणा यहाँ एसपी के रूप में सेवा देने के साथ ही यहाँ के अंदुरुनी इलाकों के साथ ही यहाँ की वास्तविकता से भली भांति पहचानते है। वही आने वाले दिनों में किसी भी तरह से कोई भी परेशानी आने पर उसका तोड़ आसानी से निकाला जा सकता है। बीएन मीणा के कार्यकाल के दौरान भी नक्सलियों के खिलाफ अच्छे अभियान चलाने के साथ ही उसमे सफलता अर्जित किये थे।

बस्तर रेंज के नए आईजी