{"_id":"6a3ce43ff42a712844008b7a","slug":"three-deer-stray-from-the-forest-and-reach-the-city-forest-department-launches-search-bastar-news-c-1-1-noi1494-4433269-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: जंगल से भटककर शहर पहुंचे 3 हिरण, वन विभाग खोज में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: जंगल से भटककर शहर पहुंचे 3 हिरण, वन विभाग खोज में जुटा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 04:04 PM IST
Link Copied
दंतेवाड़ा जिले के बालूद नाका के पास बीती रात 3 हिरण को देखा गया। कार में सवार युवकों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही वन विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए हिरणों की खोज शुरू कर दी है।
बता दे कि बीती रात दंतेवाड़ा के बालूद नाका की ओर जा रहे युवकों ने सड़क पर घूम रहे 3 हिरणों को देखा। देखने के बाद युवकों ने उसे अपने फोन में कैद करने के बाद वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। दंतेवाड़ा जिले में हिरणों के इस छोटे से झुंड को देखे जाने की सूचना लगते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। वही विभाग के द्वारा हिरणों को खोजने का अभियान भी जारी है।
आला अधिकारियों का कहना है कि दंतेवाड़ा जिले में 3 हिरण को देखे जाने से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद और भी हिरण है इलाके में, क्योंकि ये हिरण जंगल से भटककर शहर पहुँच गए होंगे। फिलहाल अब तक हिरणों के बारे में ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है। लेकिन वन विभाग का कहना है कि अगर यहां और भी हिरण है तो ये खुशी की बात है कि अभी भी हिरण की प्रजाति विलुप्त नही हुई है और आने वाले दिनों में इनकी और भी संख्या देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।