{"_id":"6a39296535b93bf69d0ef6b4","slug":"cash-worth-thousands-and-jewelry-stolen-from-a-house-in-palda-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-136600-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलड़ा में घर से 80 हजार की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलड़ा में घर से 80 हजार की नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरी। बेरी थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पलड़ा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित खाना खाकर सो गए थे। देर रात करीब 2 बजे उनकी भतीजी बाथरूम के लिए उठी तो साइड वाले कमरे का दरवाजा खुला मिला। जब परिजनों ने जांच की तो कमरे से नकदी और जेवरात गायब मिले।
पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर कमरे का ताला खोलकर करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।