सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad Uttarakhand 2026 Top Experts to Discuss Development Education AI and Religious Tourism

अमर उजाला संवाद 2026: मंच पर गूंजेंगे विकास, आस्था, शिक्षा और तकनीक के मुद्दे, जुटेंगी देश की नामी हस्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Mon, 22 Jun 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार

देवभूमि उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े सवालों, संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए 24 जून को देश के कई प्रतिष्ठित चेहरे एक मंच पर जुटेंगे। अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 में विकास, आस्था, नवाचार, शिक्षा जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

Amar Ujala Samvad Uttarakhand 2026 Top Experts to Discuss Development Education AI and Religious Tourism
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड के विकास, संस्कृति, शिक्षा, तकनीक और धार्मिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन के लिए अमर उजाला द्वारा 24 जून को संवाद का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 में देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियां, नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और विचारक एक मंच पर जुटेंगे।



कार्यक्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) तेजस्वी घनशाला तथा श्री गंगा सभा प्रबंधकारिणी, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम भी अपने विचार साझा करेंगे। स्थापना के 78वर्ष पूर्ण कर चुका अमर उजाला सतत विकास थीम को लेकर इस खास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर होगी चर्चा

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी संवाद में धार्मिक पर्यटन और तीर्थ प्रबंधन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। चारधाम यात्रा और देवस्थान प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव उत्तराखंड की धार्मिक पहचान को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर देंगे। वे बताएंगे कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास की राह कैसे प्रशस्त की जा सकती है।

विज्ञापन

नई शिक्षा नीति, शोध और नवाचार पर रखेंगी दृष्टिकोण

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप और नई शिक्षा नीति के प्रभाव पर चर्चा करेंगी। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाली प्रो. ठाकुर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग-अकादमिक सहयोग और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी।

एआई और उभरती तकनीकें कैसे बदलेंगी भविष्य

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सीटीओ तेजस्वी घनशाला संवाद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल नवाचार और उभरती तकनीकों की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। वे बताएंगे कि तकनीक केवल उद्योगों को ही नहीं, बल्कि शिक्षा, शासन और सामाजिक जीवन को भी तेजी से बदल रही है। साथ ही उत्तराखंड जैसे राज्यों में तकनीक आधारित विकास के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

अर्धकुंभ, गंगा संरक्षण और धार्मिक व्यवस्थाओं पर मंथन
श्री गंगा सभा प्रबंधकारिणी, हरिद्वार के अध्यक्ष नितिन गौतम संवाद में गंगा संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और अर्धकुंभ की तैयारियों जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। गंगा तट की परंपराओं और व्यवस्थाओं से लंबे समय से जुड़े होने के कारण उन्हें इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। वे बताएंगे कि आस्था, पर्यावरण संरक्षण और व्यवस्थागत सुधारों के बीच संतुलन स्थापित कर भविष्य की चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सकता है।

 

इन सहयोगियों का मिला साथ

अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों का साथ मिला है। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी प्रस्तुति साझेदार की भूमिका निभा रही है, जबकि गोल्डी ग्रुप पॉवर्ड बाय पार्टनर है। किआ कार्यक्रम की ड्रिवेन बाय पार्टनर तो रेडियो साझेदार के रूप में रेड एफएम 93.5 हैं, फिटनेस पार्टनर के रूप में शिव नरेश तथा ट्रैवल पार्टनर के रूप में ईज माई ट्रिप सहयोग कर रहे हैं। वहीं सोलर स्क्वायर और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यक्रम के एसोसिएट पार्टनर हैं।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: नगरासू गुरुद्वारा विवाद; एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, कुछ निहंग अभी भी अंदर मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed