{"_id":"6a380bb64bb0fe4f400b1539","slug":"video-mussoorie-heated-argument-between-the-anti-enccroachment-team-and-street-vendors-fir-registered-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और पटरी व्यापारियों के बीच हुई तीखी बहस, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और पटरी व्यापारियों के बीच हुई तीखी बहस, प्राथमिकी दर्ज
नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण हटाओ टीम के साथ अभद्रता करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि 20 जून की रात को पालिका की टीम मालरोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान संजय टम्टा और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को धमकियां भी दीं।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर संजय टम्टा और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और तलाश भी की जा रही है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।