{"_id":"6a37ba0a791bee5c3201590f","slug":"video-hrtc-employees-say-bus-services-will-come-to-a-halt-if-demands-are-not-met-by-june-24-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचआरटीसी कर्मचारी बोले- 24 जून तक मांगें न मानीं, तो ठप होंगे बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचआरटीसी कर्मचारी बोले- 24 जून तक मांगें न मानीं, तो ठप होंगे बसों के पहिए
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की गेट मीटिंग मंडी बस स्टैंड पर 14वें दिन भी धरना-प्रदर्शन के साथ जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश मुख्य सलाहकार दीपक राज शर्मा ने बताया कि 9 तारीख से शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे प्रदेश में फैल चुका है। राज्य कार्यकारिणी के हिमाचल भ्रमण के दौरान सभी कर्मचारियों का इस आंदोलन को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन से घबराकर प्रबंधन ने आनन-फानन में प्रांतीय प्रधान मान सिंह का तबादला चंबा क्षेत्र के लिए कर दिया है। इस बदले की भावना से साफ है कि सरकार और प्रबंधन की जड़े हिल चुकी हैं। उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 24 जून को वार्ता के लिए बुलाया है। दीपक राज ने चेतावनी दी है कि बैठक में मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो 24 जून की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए 25 तारीख से पहले अपनी कोई भी एडवांस बस बुकिंग न करवाएं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह अडिग हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।