सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Research to be conducted in 75 districts to identify the causes of air pollution

VIDEO: हर साल बढ़ रहे दमा-सांस के 12 फीसदी मरीज, 75 जिलों में होगा शोध

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:25 PM IST
Research to be conducted in 75 districts to identify the causes of air pollution
हवा में कार्बन, भारी तत्व, पीएम 2.5 तत्व तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे हर साल दमा-सांस रोग के 10 से 12 फीसदी मरीज बढ़ रहे हैं। इससे असमय मौत भी हो रही है। इसकी वजह-दुष्प्रभाव जानने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें 15 संस्थानों को 75 जिलों में शोध की जिम्मेदारी दी गई है। विश्व बैंक इसका खर्च वहन करेगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को आगरा, मथुरा और इटावा, सेंटर फॉर द डेवलपमेंट ऑफ ग्लास इंडस्ट्री को फिरोजाबाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज मिला है। इनमें लैब बनेगी और पर्यावरण संबंधी नए पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। इनके लिए आईआईटी कानपुर पाठ्यक्रम तय करेगा। प्रोजेक्ट में चार मिनी सुपर साइट (आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, झांसी) बनेंगी। विश्व बैंक से शासन के साथ समझौता हुआ है। लैब के लिए 27.9 लाख रुपये और मिनी सुपर साइट के लिए 5.20 करोड़ रुपये मिलेंगे। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के निदेशक और प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ प्रदूषित क्षेत्र चिह्नित कर उपकरण लगाएंगे। हर साल न्यूनतम 104 नमूने लेकर लैब में कार्बन, पीएम 2.5 समेत अन्य की जांच करेंगे। 525 से अधिक नमूनों की लैब में जांच करने के बाद वजह, दुष्प्रभाव और बचाव की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इसके आधार पर शासन गाइडलाइन बनाएगा। प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदूषण की वजह से हवा में कार्बन, आर्सेनिक, लेड, सल्फर डाई ऑक्साइड समेत कई तरह के हानिकारक गैस और तत्व मिल रहे हैं। इससे दमा, सांस रोग और टीबी की बीमारी बढ़ रही है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़े का कैंसर भी बढ़ रहा है। युवाओं में यह तेजी से बढ़ रही है। हर महीने ओपीडी में औसतन 7500 मरीज आ रहे हैं। प्रदूषण से हर साल 10 से 12 फीसदी मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुपईडीहा में भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

हिसार के टाउन पार्क में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत

21 Jun 2026

हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती

21 Jun 2026

बहादुरगढ़ के परनाला में योग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास

भिवानी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; मुख्य अतिथि रहे मंत्री श्याम सिंह राणा

21 Jun 2026
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ नारनौल, विधायक ओम प्रकाश यादव ने किया योगाभ्यास

बहादुरगढ़ में स्विमिंग पूल में योग कर हरियाणा के तैराकों ने दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन

बादली के देवरखाना में मनाया गया उपमंडल स्तरीय योग दिवस, बड़ी संख्या में जुटे योग साधक

यमुनानगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि

21 Jun 2026

नारनौल में बारिश ने बिगाड़ी योग दिवस की तैयारियां, सभागार में सिमटा जिला स्तरीय कार्यक्रम

बलरामपुर में विश्व योग दिवस पर जिलेभर में लगे शिविर, लोगों ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

VIDEO: योग से तनाव मुक्ति और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

21 Jun 2026

बहराइच में सपा नेता सुमैया राणा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, बोलीं- चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना 

21 Jun 2026

अयोध्या में राम की पैड़ी पर कपड़े बदलने के नाम पर वसूली, महिलाओं ने की निशुल्क चेंजिंग रूम की मांग

21 Jun 2026

गोंडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों के साथ किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: संजय वन में योग साधकों ने ली निरोगी काया की शपथ, 30 मिनट का योग बनेगा बीमारियों की ढाल

21 Jun 2026

बहराइच में विश्व योग दिवस पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, प्रमुख सचिव ने किया उद्घाटन

21 Jun 2026

करनाल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में नई अनाज मंडी में उमड़ा जनसैलाब

21 Jun 2026

अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी में गूंजा योग का संदेश

21 Jun 2026

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सहकारिता मंत्री बोले- पाई-पाई का होगा हिसाब, दोषियों पर होगी कार्रवाई

21 Jun 2026

आजमगढ़ में मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

21 Jun 2026

अंबेडकरनगर में योग करने को हवाई पट्टी पर उमड़ी भीड़, अधिकारियों के साथ लोगों ने किया अभ्यास

21 Jun 2026

मऊरानीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मनाया गया योग दिवस

21 Jun 2026

बाराबंकी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लोगों के साथ किया अभ्यास

21 Jun 2026

अयोध्या में विश्व योग दिवस पर आरोही संस्थान की 180 किशोरियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 Jun 2026

सीतापुर में पुलिस लाइंस में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व योग दिवस, नोडल अधिकारी हुए शामिल

21 Jun 2026

अमेठी में योग के महाकुंभ में ढाई लाख लोगों ने लगाए गोते, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

21 Jun 2026

विश्व के सबसे प्राचीन फॉसिल्स पार्क में गूंजा योग का संदेश; VIDEO

21 Jun 2026

फिरोजपुर जेल में आठ हवालातियों से पकड़े आठ मोबाइल, मामला दर्ज

योग दिवस: सीएम ने प्रकृति के साथ जीने का दिया संदेश, कहा - 21 जून हमारे लिए महत्वपूर्ण तिथि

21 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed