{"_id":"6a77e03797a81ce1f1052679","slug":"counterfeit-ghee-from-branded-company-is-being-sold-in-market-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! बाजार में बिक रहा इस कंपनी का नकली घी, डिब्बों की हूबहू नकल से खा जाएंगे धोखा; छापेमारी में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! बाजार में बिक रहा इस कंपनी का नकली घी, डिब्बों की हूबहू नकल से खा जाएंगे धोखा; छापेमारी में खुलासा
Sun, 09 Aug 2026 07:44 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:44 AM IST
सार
बाजार में ब्रांडेंड कंपनी का नकली घी बिकने का मामला सामने आया है। मामले में कंपनी प्रतिनिधि की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। ये नकली घी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Ghee
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ब्रांडेड कंपनी के नाम और डिब्बों की हूबहू नकल कर नकली व मिलावटी घी बेचा जा रहा है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने और नामचीन ब्रांड की साख को बट्टा लगाने का आरोप लगाते हुए तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने तहरीर दी है।
तपन एग्रो इंडस्ट्रीज के अधिकृत प्रतिनिधि चंद्रशेखर पाराशर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना रकाबगंज क्षेत्र का एक कारोबारी अपनी फर्म के जरिये उनकी कंपनी के रजिस्टर्ड ब्रांड दीप क्लासिक से मिलता-जुलता नाम रखकर घटिया माल बेच रहा है। यह फर्जीवाड़ा न केवल कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

चंद्रशेखर का कहना है कि आरोपी के फर्म का मिलते-जुलते नाम से ट्रेडमार्क एप्लीकेशन डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ ट्रेडमार्क की ओर से 25 जून, 2025 को ही निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोपी कंपनी बड़े डीलरों और छोटे दुकानदारों के माध्यम से नकली माल की सप्लाई कर रही है। उन्होंने पुलिस से ट्रेडमार्क एक्ट, कॉपीराइट एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बकौल चंद्रशेखर, पुलिस ने उनके साथ परिसर में दबिश दी और काफी माल बरामद किया लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। कंपनी की ओर से इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बकौल चंद्रशेखर, पुलिस ने उनके साथ परिसर में दबिश दी और काफी माल बरामद किया लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। कंपनी की ओर से इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।