फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanpur-Lucknow Expressway developer PNC Infratech Share prices fell in stock market

UP: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली पीएनसी इंफ्राटेक को तगड़ा झटका, तीन दिन में 13.94 फीसदी लुढ़का शेयर

Sun, 09 Aug 2026 07:25 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 07:25 AM IST
सार

पांच अगस्त को कंपनी का शेयर 260 रुपये के आसपास था। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में अनियमितता की खबरें सामने आते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर गिरकर 224 रुपये के करीब पहुंच गया। 

विज्ञापन
Kanpur-Lucknow Expressway developer PNC Infratech Share prices fell in stock market
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की उन्नाव में धंसी सड़क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे निर्माण में अनियमितता के आरोपों से घिरी भाजपा सांसद नवीन जैन के भाई की कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विवाद उजागर होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शेयरधारकों का विश्वास बुरी तरह डगमगा गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार महज तीन दिनों के भीतर पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर 13.94 फीसदी तक टूट चुका है, जिससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


 

कंपनी के शेयरों में आ रही इस बड़ी गिरावट का मुख्य कारण हालिया विवाद बताया जा रहा है। वर्ष 2015 में शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद से कंपनी कई उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजरी है। 5 अगस्त को कंपनी का शेयर 260 रुपये के आसपास था। हालांकि, निर्माण कार्य में अनियमितता की खबरें सामने आते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर गिरकर 224 रुपये के करीब पहुंच गया। खास बात यह है कि पिछले एक साल से कंपनी के शेयर का प्रदर्शन दबाव में ही रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अगस्त, 2025 को पीएनसी इंफ्राटेक का शेयर 300 रुपये के पार मजबूती से कारोबार कर रहा था। हालांकि इसके बाद लगातार अलग-अलग कारणों से मार्च 2026 तक यह गिरकर 160 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। अप्रैल से शेयर में रिकवरी देखने को मिली और शेयर दोबारा संभलकर 260 रुपये तक पहुंचा था, लेकिन नए विवाद ने तेजी पर फिर से ब्रेक लगा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed