{"_id":"6a776a3ebd84defc100b80cb","slug":"nagar-parikrama-to-be-held-on-monday-in-agra-tight-security-arrangements-in-place-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर परिक्रमा आज: सड़कों पर दिखेगा भक्तों का सैलाब, फूलों की होगी वर्षा; दो जोन में बांटा शहर, ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिक्रमा आज: सड़कों पर दिखेगा भक्तों का सैलाब, फूलों की होगी वर्षा; दो जोन में बांटा शहर, ड्रोन से निगरानी
Sun, 09 Aug 2026 06:27 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:27 AM IST
सार
सभी प्रमुख मंदिरों पर एसीपी रहेंगे और दो एसीपी परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं देखेंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
नगर परिक्रमा की तैयारी में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बल्केश्वर महादेव मंदिर पर सावन मेला रविवार शाम से शुरू हो जाएगा। शहर के चारों कोनों में मौजूद शिवालयों की परिक्रमा के लिए लाखों भक्त तैयार हैं। 44 किमी. लंबी परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। पहली बार नगर निगम की ओर से श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाएगी। परिक्रमा मार्ग पर भंडारों के साथ म्यूजिक सिस्टम लगाकर मंच सजाए गए हैं। परिक्रमा के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन भी किया है।
रविवार शाम से शुरू हो रही शिव मंदिरों की परिक्रमा से ठीक पहले नगर निगम ने आनन-फानन में सड़कों के गड्ढे भरे। नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी से गड्ढों को भरने का काम कराया गया। चीफ इंजीनियर अजय कुमार राम ने बताया कि कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, राजेश्वर, रावली, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों के पास तथा परिक्रमा मार्ग की खराब लाइटों को भी ठीक कराया गया है। वनखंडी महादेव मंदिर के दो किमी. जंगल क्षेत्र में बल्लियां लगाकर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। 10 लाख से ज्यादा भक्तों के परिक्रमा लगाने की संभावना है। परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था के लिए 1500 कर्मचारी लगाए गए हैं।

दो सुपर जोन में बांटा शहर, ड्रोन से होगी निगरानी
मंदिरों की परिक्रमा की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। पुलिस ने शहर को दो सुपर जोन में बांटा है। हर जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी को दी गई है। सभी प्रमुख मंदिरों पर एसीपी रहेंगे और दो एसीपी परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं देखेंगे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था शिफ्टों में होगी।

पहली शिफ्ट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी। एलआईयू भी तैनात रहेगी। शहर में सेक्टर जोनल व्यवस्था लागू रहेगी। परिक्रमा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। डीसीपी ने बताया कि बल्केश्वर मेले के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान किसी भी परेशानी पर पुलिसकर्मियों या अधिकारियों को सूचना दें।
जेबकतरों पर रहेगी नजर
बल्केश्वर मेले और परिक्रमा मार्ग पर होने वाले भंडारों के पंडाल पर भीड़ के बीच जेबकतरों के गैंग सक्रिय होने का पुलिस को डर है। इसके लिए संबंधित थाने के महिला और पुरुष कर्मियों की सादे कपड़ों में ड्यूटी लगाई गई है। ये संदिग्धों पर निगाह रखेंगे और कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। अस्थायी और स्मार्ट सिटी के कैमरों से निगरानी के लिए अलग टीम तैनात की गई है।

भक्तों को नहीं होगी परेशानी
परिक्रमा मार्ग के गड्ढे भरवाने के साथ ही जिन सड़कों पर सीएम ग्रिड के तहत काम चल रहा है, वहां गिट्टियां न चुभें, इसलिए बालू बिछाई गई है। भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। निगम ने घाटों की बैरिकेडिंग के साथ पंडाल और अर्पण कलश की व्यवस्था की है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त