{"_id":"6a375d897e35d461500820bb","slug":"video-message-of-yoga-echoes-at-the-worlds-oldest-fossil-park-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व के सबसे प्राचीन फॉसिल्स पार्क में गूंजा योग का संदेश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के सबसे प्राचीन फॉसिल्स पार्क में गूंजा योग का संदेश; VIDEO
विश्व योग दिवस पर सलखन स्थित विश्व प्रसिद्ध फासिल्स पार्क रविवार को योग और प्रकृति संरक्षण का केंद्र बना रहा। यूनेस्को की विश्व धरोहर (अस्थायी सूची) में शामिल इस प्राचीन जीवाश्म पार्क में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
मुख्य आयोजन में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, डीएम चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश शुक्ला सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के बाद वन विभाग के सहयोग से फासिल्स पार्क परिसर में पौधरोपण किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। रोपे गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि विश्व के सबसे प्राचीन जीवाश्म पार्क से योग और पर्यावरण संरक्षण का संयुक्त संदेश देना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है, वहीं अधिकाधिक पौधरोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। योग दिवस के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों, ब्लॉक मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों में भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।