{"_id":"6a375d29b359c0904101e232","slug":"video-eight-mobile-phones-seized-from-eight-undertrial-prisoners-in-ferozepur-jail-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर जेल में आठ हवालातियों से पकड़े आठ मोबाइल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर जेल में आठ हवालातियों से पकड़े आठ मोबाइल, मामला दर्ज
फिरोजपुर जेल अधिकारियों ने औचक बैरकों में चेकिंग कर आठ हवालातियों को आठ मोबाइल के साथ काबू किया है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त आठ आरोपी हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जेल में बंद हवालाती सुनील पुत्र टहल सिंह निवासी माना सिंह वाला से एक टच स्क्रीन मोबाइल, अरशदीप सिंह पुत्र नानक राम निवासी लधू वाला हिठाड़ से एक की-पैड मोबाइल, लखविंदर सिंह उर्फ निंका पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पीर मोहम्मद से एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया।
इसके अलावा जसविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी पानी वाला फट्टा, जिला श्री मुक्तसर साहिब से एक की-पैड मोबाइल, जज्ज पुत्र भगवान सिंह निवासी माछीवाड़ा से एक की-पैड मोबाइल, करमजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी भखड़ा से एक ओप्पो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, सुखदेव सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी हस्तेके से एक की-पैड मोबाइल तथा मनप्रीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी दुल्ले के नत्थू वाला से एक की-पैड मोबाइल बरामद हुआ।
जेल नियमों के अनुसार हवालातियों के पास मोबाइल रखना प्रतिबंधित है। केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इनके माध्यम से किससे संपर्क किया जा रहा था। जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।