{"_id":"6a37b53625701deb490762f4","slug":"video-neet-being-conducted-at-24-centers-in-bareilly-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"NEET 2026: बरेली के 24 केंद्रों पर नीट का आयोजन, कड़ी निगरानी के बीच कराई जा रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET 2026: बरेली के 24 केंद्रों पर नीट का आयोजन, कड़ी निगरानी के बीच कराई जा रही परीक्षा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:26 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (री-नीट 2026) रविवार को बरेली के 24 केंद्रों पर दोबारा आयोजित हुई। इसमें करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा दोपहर दो से सवा पांच बजे तक होगी। इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे से प्रवेश शुरू हुआ, परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। कान और चश्मे जांचे गए। छात्राओं से हेयरपिन व चूड़ियां उतरवाई गईं। सुरक्षा के लिए 312 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर तलाशी व अराजक तत्वों पर नजर रखने को विशेष पुलिस बल मौजूद था। जिले में कोतवाली, बारादरी, इज्जतनगर, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज और हाफिजगंज में केंद्र थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।