सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himalayan Tahr Siberian Weasel Black Bear and Pika Spotted in Nanda Devi National Park Uttarakhand news

Uttarakhand नंदादेवी पार्क में दिखे हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू, 40 ट्रैप कैमरे खोलेंगे नए राज

विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 22 Jun 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

नंदादेवी पार्क में काला भालू से लेकर पिका तक दिख रहे हैं। निगरानी टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई।  टीम ने अभियान के दौरान कई जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, जिनसे भी वन्यजीवों के बारे में और नई जानकारी सामने आ सकती है।

Himalayan Tahr Siberian Weasel Black Bear and Pika Spotted in Nanda Devi National Park Uttarakhand news
हिमालयन थार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नंदादेवी नेशनल पार्क में जैव विविधता निगरानी के लिए गई टीम अभियान के अंतिम पड़ाव सरसो पताल तक पहुंच गई है। इस दौरान टीम को प्रत्यक्ष तौर पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू और पिका जैसे कई वन्यजीव दिखाई दिए हैं।



इसके अलावा स्नो लेपर्ड जैसे वन्यजीवों भी मिले हैं। टीम ने अभियान के दौरान कई जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं, जिनसे भी वन्यजीवों के बारे में और नई जानकारी सामने आ सकती है। नंदा देवी नेशनल पार्क में हर दस साल में टीम अभियान को जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जीव प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई दिए
इस अभियान की शुरुआत सात जून को हुई थी, अब टीम अभियान के तहत चिह्नित अंतिम स्थल सरसो पताल तक पहुंच गई है। टीम को कई जगहों पर हिमालयन थार, साइबेरियन विजल, काला भालू,भरल, पिका समेत छह जीव प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि इसके अलावा टीम को हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स समेत 11 अन्य स्तनधारी वन्यजीवों के स्केट (मल) मिले हैं, जिनसे उनके संबंधित इलाके में होने की उपस्थिति का पता चलता है। चिड़ियों समेत अन्य जानकारी भी रिपोर्ट की गई है।

ये भी पढे़ं...Nagrasu Gurdwara Clash: तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण, नगरासू में क्यों बिगड़े हालात, कई सवाल

40 कैमरा ट्रैप खोलेंगे नए राज
डीएफओ अभिमन्यु बताते हैं कि अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न जगहों पर 40 कैमरा ट्रैप को लगाया है। वापस लौटते समय टीम कैमरा ट्रैप को निकालते हुए आएगी। इनसे मिलने वाले फोटोग्राफ में संभव है कि उनसे नई जानकारी मिल सके। इसके अलावा टीम वनस्पतियों से जुड़ा अध्ययन कर रही है। वनाधिकारियों के अनुसार टीम वापस आकर रिपोर्ट तैयार करेगी, उससे और भी जानकारी सामने आ सकेगी। टीम सरसो पताल में दो दिन रहने के बाद वापस लौटना शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed