सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nagrasu Gurdwara Dispute Update today Seven Nihangs three Come Down Others Remain on Third Floor Rudraprayag

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर चार ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Mon, 22 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सात निहंग तीन दिन पहले नगरासू पहुंचे थे। इस दौरान वे श्रद्धालुओं और सेवादारों की तरह गुरुद्वारे में रह रहे थे। प्रबंधन के साथ उनकी कई दौर की बातचीत भी हुई। बताया जा रहा है कि वे अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को गुरुद्वारे में ठहराने की मांग कर रहे थे जब इस पर सहमति नहीं बनी तो विवाद शुरू हो गया।

Nagrasu Gurdwara Dispute Update today Seven Nihangs three Come Down Others Remain on Third Floor Rudraprayag
नगरासू गुरुद्वारा विवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

नगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी ग्राम मलकपुर, जिला रूपनगर (रूपड़), पंजाब और दूसरे की जगनदीप के रूप में हुई है। एक निहंग कल ही उतर गया है। तीन निहंगों के उतरने के बाद अब गुरुद्वारे के अंदर चार निहंग मौजूद हैं।



नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा रविवार शाम करीब 27 घंटे बाद कुछ हद तक शांत हुआ था। इस दौरान जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम प्रशासन की ओर से दोबारा बातचीत किए जाने के बाद बंधक बनाए गए सेवादार नवतेज सिंह को भी रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा एक निहंग भी नीचे उतर आए। अब सोमवार को एक और निहंग परमवीर सिंह और  जगनदीप के नीचे आने के बाद गुरुद्वारे के भीतर मौजूद निहंगों की संख्या घटकर चार रह गई है।

विज्ञापन


गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को अपने कब्जे में लिया था
प्रशासन लगातार अंदर मौजूद निहंगों से बातचीत कर रहा है। रविवार शाम से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही और अरदास दोबारा शुरू हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को आपसी विवाद के चलते बिगड़ी स्थिति बताया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे और उन्होंने गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया था।

ये भी पढ़ें...Nagarasu Gurdwara Clash: तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण, नगरासू में क्यों बिगड़े हालात, कई सवाल

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस तथा अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। प्रशासन का प्रयास है कि शेष चार निहंगों को भी शांतिपूर्वक नीचे उतारकर विवाद का समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed