{"_id":"6a37b00071e962ea9c079c65","slug":"video-metro-work-progressing-rapidly-in-agra-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में तेजी से चल रहा मेट्रो का कार्य, कैंट से कालिंदी विहार तक 80 फीसदी ट्रैक बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में तेजी से चल रहा मेट्रो का कार्य, कैंट से कालिंदी विहार तक 80 फीसदी ट्रैक बना
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक तेजी से ट्रैक और स्टेशन बनने का कार्य किया जा रहा है। 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य हो रहा है। दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अक्तूबर से ट्रायल होंगे। पहले कॉरिडोर की बात करें तो गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन तक भी दिसंबर तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसका ट्रायल भी अक्तूबर में शुरू हो जाएंगे। इस तरह से अगले साल मार्च तक मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी और लोग 30 किमी का सफर मेट्रो से कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।