{"_id":"69b7da6689af0145f10c9e6b","slug":"congress-to-surround-assembly-on-march-17-hundreds-of-party-workers-to-participate-bastar-news-c-1-1-noi1494-4055543-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: कल बस्तर जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा का करेंगे घेराव, भाजपा पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: कल बस्तर जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा का करेंगे घेराव, भाजपा पर लगाया ये आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्तर जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता कल रायपुर में विधानसभा घेराव करेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में घेराव किया जाएगा। जहां मनरेगा बचाव, बढ़ते नशे-अफीम खेती, गैस सिलेंडर दाम वृद्धि जैसे मुद्दों पर विरोध करेंगे।
सुशील मौर्य शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी 17 मार्च को राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, मनरेगा के मुद्दों और बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ किया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार पर अफीम की खेती और नशीले पदार्थों के व्यापार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
Trending Videos
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से प्रत्येक वर्ग परेशान है। मौर्य ने आरोप लगाया कि नाबालिग युवा नशे के शिकार हो रहे हैं, और बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। उन्होंने सरकार पर मुनाफाखोरी की राजनीति में व्यस्त रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रदेश नशे का गढ़ बन चुका है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि धान का कटोरा अब अफीम का कटोरा बनने की ओर अग्रसर है। सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही यह सब हो रहा है। पिछले 13 महीनों में नारकोटिक्स के 2599 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से अधिकांश सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए।
नशे के कारोबार पर गंभीर आरोप
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर नशे के अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि नशीली दवाएं, प्रतिबंधित गोलियां और अवैध सूखा नशा गली-मोहल्लों में धड़ल्ले से बिक रहा है। ये नशीले पदार्थ नाबालिग बच्चों तक पहुंचाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि 10 से 17 साल के लाखों नाबालिग बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में हैं और सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं।
प्रदर्शन में मनरेगा बचाओ अभियान भी शामिल है। कांग्रेस व्यावसायिक कमर्शियल गैस सिलिंडर पर अघोषित रोक और घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का भी विरोध करेगी। बाधित गैस आपूर्ति भी विरोध के प्रमुख मुद्दों में से एक है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार न रखने वाली सरकार बताया है।