फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Counter board lights at the bus terminal fixed; passengers benefit.

बस अड्डे पर काउंटर बोर्ड की लाइटें ठीक, यात्रियों को सुविधा

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 17 Aug 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Counter board lights at the bus terminal fixed; passengers benefit.
17jjrp18- झज्जर। सामान्य बस अड्डा में ठीक की गई काउंटर बोर्ड की लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डे पर बस काउंटर बोर्ड की खराब लाइटें ठीक कर दी गई हैं। करीब छह-सात माह से लाइटें खराब थीं, जिससे यात्रियों को बसों के रूट देखने में परेशानी हो रही थी। अब लाइटें ठीक होने से यात्रियों को रूट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
बस अड्डे पर 18 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से 16 काउंटरों पर रोडवेज और निजी दोनों तरह की बसों का संचालन होता है। इन काउंटरों पर अलग-अलग रूटों की बसें चलती हैं। काउंटर बोर्ड पर लगी लाइटें सुबह और रात के समय यात्रियों को रूट देखने में मदद करती हैं। लाइटें खराब होने से पहले सुबह और शाम को यात्रियों को रूट देखने में दिक्कत आती थी।
विज्ञापन

कम रोशनी के कारण बोर्ड पर लिखे रूट स्पष्ट नहीं दिखते थे। यात्रियों को जानकारी के लिए कर्मचारियों या अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था। लाइटें ठीक होने के बाद अब काउंटर बोर्ड पर लिखे रूट साफ दिखाई देंगे। इससे बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को रूट देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्हें बसों की जानकारी के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सामान्य बस अड्डा में काउंटर बोर्ड में लगीं लाइटों को ठीक किया गया है। अब यात्रियों को रूट देखने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
सुभाष शिमली, एसएस, सामान्य बस अड्डा झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed