{"_id":"69c699cf2892bcaaa00046c1","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-suspicious-condition-yet-to-be-identified-bastar-news-c-1-1-noi1494-4097872-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker News: पहाड़ी के पास मिला संदिग्ध युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने फोटो जारी की; परिजनों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker News: पहाड़ी के पास मिला संदिग्ध युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने फोटो जारी की; परिजनों की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने फोटो जारी कर पहचान की अपील की है। युवक की उम्र 25-30 वर्ष बताई जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त नहीं होने पर फोटो जारी कर पहचान करने की अपील की है। युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जा रही है।
Trending Videos
ग्राम कोटवार दिनेश कोर्राम ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि करीब 20-21 मार्च को ग्राम माकड़ी के राजमार्ग से एक किलोमीटर दूर बागड़ पहाड़ी के नीचे राधेश्याम सलाम के खेत के पास पत्थरों के समीप शव मिला। सूचना पर कांकेर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। फोटो दिखाकर भी पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को शासकीय कोमलदेव अस्पताल कांकेर के शवगृह के फ्रीजर में रखा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का हुलिया
पुलिस के अनुसार, अज्ञात मृतक का रंग सांवला है। उसने "आर यू अमेजिंग इट हैपन” लिखी एक ऊपरी वस्त्र पहना हुआ है। इसके साथ ही मृतक ने नीले रंग की पैंट भी पहनी हुई है। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात युवक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे कांकेर थाने में संपर्क करें।