{"_id":"6a82eb4eb0d5c4a81100dee0","slug":"deputy-commissioner-heard-public-grievances-at-the-resolution-camp-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138773-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनीं जन शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने सोमवार को समाधान शिविर में जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने बताया कि जिला में जरूरतमंदों की शिकायतों का प्राथमिकता से निदान हो रहा है।
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला स्तरीय शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया। शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। कई शिकायतों का मौके पर निपटारा हुआ, जबकि कुछ में आवश्यक दस्तावेज के लिए समय सीमा तय की गई। बेरी उपमंडल में भी समाधान शिविर आयोजित हुआ, जहां नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। संवाद