सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   NSUI protest against Vice Chancellor on ABVP meeting in Jagdalpur University

जगदलपुर विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन: कुलपति पर आरएसएस विचारधारा को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला दहन किया।

NSUI protest against Vice Chancellor on ABVP meeting in Jagdalpur University
परिसर में पुतला दहन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति का पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े कार्यक्रमों का केंद्र बनाया जा रहा है।
Trending Videos


एनएसयूआई का आरोप है कि बीते दिन प्रशासनिक भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में एक बैठक हुई। इस बैठक में कुलपति मनोज श्रीवास्तव स्वयं मंच पर उपस्थित थे। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन खुलकर एक विशेष विचारधारा और छात्र संगठन को संरक्षण दे रहा है। वहीं छात्रों की मूल समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने ABVP की बैठक को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने कहा कि छात्र परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसी समस्याओं से परेशान हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय वैचारिक कार्यक्रम आयोजित कराने में व्यस्त है। कुलपति को स्पष्ट करना चाहिए कि विश्वविद्यालय संविधान और शिक्षा के मूल्यों से चलेगा। NSUI इस तरह विश्वविद्यालय की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। संगठन ने छात्र हितों के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

परिसर में पुतला दहन करते एनएसयूआई

परिसर में पुतला दहन करते एनएसयूआई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed