{"_id":"6a06d3154861b8d4c007736a","slug":"the-intention-was-to-sell-odishas-marijuana-in-rajasthan-but-the-police-foiled-the-attempt-and-the-accused-was-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4285019-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में नशे पर एक्शन: 12 KG गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा ओडिशा तस्कर, राजस्थान में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में नशे पर एक्शन: 12 KG गांजे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा ओडिशा तस्कर, राजस्थान में खपाने की थी तैयारी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर में एक नाका के पास बोरी में छिपाकर रखे 12.310 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। 20 वर्षीय आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
गांजा तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओडिशा से गांजा लेकर उसे एक सफेद बोरी में रख वाहन का इंतजार कर रहे आरोपी को नगरनार पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 किलो से अधिक का गांजा जब्त किया है।
आरोपी ने बताया कि वह गांजा को राजस्थान में खपाने के फिराक में था। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सुरेश मेघवाल 20 वर्ष निवासी ग्राम खारीगुर्द थाना कडवड तहसील बावरी जिला जोधपुर राजस्थान के द्वारा 14 मई को सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर वाहन की तलाश में धनपूंजी आरटीओ नाका के पास खड़ा था।
आरोपी को देख मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद टीम ने ग्राम धनपुंजी आरटीओ नाका एनएच 63 पहुंचकर मुखबीर के बताये युवक की तलाश करते हुए सफेद बोरी रखकर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
सफेद बोरी को चेक करने पर बोरी में कुल 3 पैकेट जिसमें 12.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत 6 लाख 15 हजार रुपये के साथ ही नगदी रकम 2350 रुपये बरामद कर जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Trending Videos