{"_id":"6998459243f2f5135007ec34","slug":"kanker-soldier-goes-missing-from-uttar-pradesh-family-inconsolable-bastar-news-c-1-1-noi1494-3972291-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर का जवान उत्तर प्रदेश से हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर का जवान उत्तर प्रदेश से हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक आईटीबीपी का जवान पिछले 17 दिनों से लापता है, जवान की खोज करने उसके परिजन उत्तरप्रदेश तक गए, लेकिन जवान का सामान तो मिल गया लेकिन जवान का अबतक कुछ भी पता नही चला है,
कांकेर का जवान लापता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक आईटीबीपी का जवान पिछले 17 दिनों से लापता है, जवान की खोज करने उसके परिजन उत्तरप्रदेश तक गए, लेकिन जवान का सामान तो मिल गया लेकिन जवान का अबतक कुछ भी पता नही चला है, वही परिजन जवान की खोजबीन के लगे हुए है, वही प्रशासन से गुहार भी लगाई है कि जवान को खोजने में उनकी मदद किया जाए।
Trending Videos
बता दे कि कांकेर जिलें के चारामा क्षेत्र का रहने वाला ITBP का जवान उत्तर प्रदेश से अचानक से लापता हो गया, परिजनों का कहना था कि जवान ने 7 फरवरी को फोन पर जानकारी दी थी कि वह छुट्टी लेकर लुधियाना से अपने गांव आ रहा है, जवान के आने की जानकारी लगते ही परिजनों में खुशियों की लहर दौड़ गई, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये जवान से उनकी आखरी बार बात हो रही है, उसके बाद उसका कुछ भी पता नही चला पायेगा, छुट्टी पर निकला जवान 20 फरवरी तक अपने घर नही पहुँच पाया है, वही जवान का सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन अब तक जवान का कुछ पता नहीं चल सका है।
परिजनों ने बताया कि चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसावाही गांव का रहने वाला विनोद कुमार गोटी आईटीबीपी का जवान है, 7 फरवरी को जब अपने परिजनों से फोन पर बात की तो बताया कि वह छुट्टी पर घर आ रहा है, लेकिन जब परिजनों ने उससे बात करने के लिए फोन लगाया तो उसका फोन लगातार बंद आ रहा था, इसके चलते परिजनों में परेशानी बढ़ गई, बार बार फोन लगाने पर जब एक बार विनोद के नम्बर पर कॉल हुआ तो परिजनों को लगा कि वे विनोद की आवाज को सुन पायेगे लेकिन फोन उत्तरप्रदेश के गोरखपुर रेलवे पुलिस ने उठाया और जवान का सामान रेलवे स्टेशन पर होने की जानकारी दी।
परिजन विनोद की खोजबीन के लिए गोरखपुर भी गए लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही मिली, 7 फरवरी की रात 10 बजे जब जवान विनोद गोटी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी तो उसने छुट्टी लेकर घर जल्द से जल्द आने की बात कही थी, साथ ही रायपुर तक उसे लेने आने के लिए परिजनों को भी बुलाया था, दूसरे दिन जब विनोद के पिता ने फोन लगाया तो मोबाइल फोन बंद मिला, जवान के अचानक से लापता होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।