{"_id":"6a217bc5cba066ba190a7e81","slug":"lekhpal-rapes-woman-after-promising-to-give-her-land-fir-registered-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : जमीन पर कब्जा दिलाने का वादा कर लेखपाल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : जमीन पर कब्जा दिलाने का वादा कर लेखपाल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
रानीगंज तहसील के लेखपाल पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। एफआईआर दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लेखपाल ने महिला के साथ किया दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रानीगंज तहसील के लेखपाल पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। एफआईआर दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर तहसील का चक्कर लगा रही महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर लेखपाल ने उसके साथ गलत कार्य किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
इस कार्य में लेखपाल के कुछ सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया है। महिला के अनुसार लेखपाल ने भूमि पर कब्जा दिलाने और पक्ष में रिपोर्ट लगाने का का प्रलोभन देकर उसके साथ न सिर्फ गलत कार्य किया बल्कि उसका वीडियो भी अपने सहयोगी के माध्यम से बनवा लिया। इसके बाद ब्लैक मेल करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन