फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Parking of vehicles on the roads, affecting traffic system

सड़कों पर हो रही वाहनों को पार्किंग, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Parking of vehicles on the roads, affecting traffic system
25jjrp14- झज्जर। शहर के पुराना बस अड्डा के पास सड़क पर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : samvad
झज्जर। शहर में बीच सड़कों पर खड़े किए जा रहे वाहनों के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग होने से आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा वाहनों की पार्किंग के कारण घिर जाता है, जिससे मार्ग छोटा हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों के आसपास सड़कों पर खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहन यातायात में बाधा पैदा कर रहे हैं। सड़क पर जगह कम होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

पैदल चलने वाले लोगों को भी सुरक्षित रास्ता नहीं मिल पाता। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी होती है। सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या से रोजाना लोगों को जूझना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के पुराना बस अड्डा में पार्किंग होने के बाद भी लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करके चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार सीजन में बढ़ेगी परेशानी
दिवाली त्योहार को देखते हुए भी अभी तक वाहनों की पार्किंग को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हर बार त्योहार के मद्देनजर पार्किंग के चलते वाहन चालकों व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की तरफ से सड़कों पर खड़े वाहनों के चालान किए जाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
मिनी बाइपास पर बनी जाम की स्थिति
शहर के मिनी बाइपास रेवाड़ी रोड से लेकर ग्वालिसन रोड तक रविवार दोपहर के समय जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान करीबन एक से दो किलोमीटर तक लंबा जाम बना रहा है। यातायात पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारु कराया।

वर्जन
शहर में सड़कों पर खड़े किए जा रहे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में पार्किंग को लेकर व्यवस्था की जाएगी ताकि सड़कों पर वाहनों के कारण जाम की स्थिति ना रहे।
वीरेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी, झज्जर पुलिस

25jjrp14- झज्जर। शहर के पुराना बस अड्डा के पास सड़क पर खड़े वाहन। संवाद

25jjrp14- झज्जर। शहर के पुराना बस अड्डा के पास सड़क पर खड़े वाहन। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article