{"_id":"69cfbf86f78ac3b09e068a10","slug":"police-arrested-three-accused-including-a-medical-operator-for-selling-intoxicating-syrup-bastar-news-c-1-1-noi1494-4122313-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर : नशीली सीरप बेचने का मामला, मेडिकल संचालक सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर : नशीली सीरप बेचने का मामला, मेडिकल संचालक सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक के द्वारा ज्यादा पैसे कमाने के लालच में 3 अन्य लोगो के साथ मिलकर नशीली दवा को बेच रहा था, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर छापा मारा,मेडिकल संचालक के पास से नशीली दवा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कटवाली थाना क्षेत्र में एक मेडिकल संचालक के द्वारा ज्यादा पैसे कमाने के लालच में 3 अन्य लोगो के साथ मिलकर नशीली दवा को बेच रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर छापा मारा, जहाँ मेडिकल संचालक के पास से नशीली दवा बरामद किया गया, वही इस मामले में जुड़े अन्य 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
1 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध नशीली सिरप को नया गोविंदपुर ग्राउण्ड में बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं, मामले की जानकारी लगते ही सायबर स्टाफ सहित मुखबीर की सूचना के पर एक टीम मुखबिर के बताये जगह भेजा गया, जहाँ नया गोविंदपुर कांकेर में 2 व्यक्ति खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे, पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पुछने पर उन्होंने अपना नाम हर्ष कदम 27 वर्ष गोविन्दपुर कांकेर, आकाश कुमार गजभिये 33 वर्ष निवासी उदयनगर कांकेर निवासी बताए, पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे इस सिरप को धमतरी जिला के सुश्रुता फार्मेसी आमातालाब रोड़ से लाने की बात बताई, पुलिस की टीम जब धमतरी में मेडिकल दुकान में रेड कार्यवाही किया तो पता चला कि संचालक के द्वारा बिना डाॅक्टर पर्ची के बेचने की बात सामने आई, टीम ने अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल दुकान को सील किया गया, आरोपियो में हर्ष कदम 27 वर्ष, आकाश कुमार गजभिये 33 वर्ष, मनीष सिंह राठौर 36 वर्ष निवासी आमातालाब धमतरी जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी