Jagdalpur: बस्तर पुलिस ने दो करोड़ से अधिक का गांजा और नशीला सिरप किया नष्ट, एनसीबी के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निर्देश पर 2234 किलोग्राम गांजा और 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप नष्ट की। जब्त पदार्थों की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर पुलिस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले में जब्त किए गए भारी मात्रा में गांजा और नशीली सिरप को नष्ट किया। इन सभी नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली के निर्देश पर हुई। यह विशेष अभियान नशीली दवाओं और मादक पदार्थों को नष्ट करने के लिए चलाया गया था। बस्तर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते कुछ वर्षों में कुल 61 मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में 2234 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसके साथ ही 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप भी जब्त की गई थी। जब्त किए गए गांजे की कीमत दो करोड़ दो लाख सत्तानवे हजार पांच सौ साठ रुपये आंकी गई है।
जब्त किए गए गांजा को एनएमडीसी की फर्नेस भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। यह प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की गई। नशीली सिरप को बोतलों से निकालकर गड्ढा खोदकर उसमें डालकर नष्ट किया गया। खाली प्लास्टिक बोतलों को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पुनर्चक्रण हेतु भेजा गया। इन्हें एक प्लास्टिक फैक्ट्री को भेजा गया है।

जब्त गांजे को नष्ठ करते आला अधिकारी
