सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Governor honors blood donation champion Mahendra Sethia.

Jagdalpur: बस्तर के महेंद्र सेठिया को 63 बार रक्तदान के लिए मिला सम्मान, राज्यपाल ने किया सम्मानित

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर बस्तर के मारकेल निवासी महेंद्र सेठिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। महेंद्र ने 20 वर्षों में रिकॉर्ड 63 बार रक्तदान कर 200 से अधिक ग्रामीणों को प्रेरित किया है।

Governor honors blood donation champion Mahendra Sethia.
राज्यपाल के हाथों सम्मनित होते महेंद्र सेठिया
विज्ञापन

विस्तार

'रक्तदान महादान', संदेश को धरातल पर उतारकर बस्तर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करने वाले मारकेल निवासी महेंद्र सेठिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। आज यानी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर महेंद्र सेठिया को सम्मानित किया गया। उन्हें राजधानी रायपुर के लोक भवन में राज्य स्तरीय समारोह में यह सम्मान मिला। महेंद्र ने बस्तर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। महेंद्र सेठिया बस्तर जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर हैं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में रिकॉर्ड 63 बार रक्तदान किया है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ ने इस भव्य समारोह का आयोजन किया। राज्यपाल ने सभी निस्वार्थ रक्तवीरों को समाज का असली नायक बताया। महेंद्र ने 20 वर्ष की उम्र में डॉ. एमपी तिवारी के कहने पर पहला रक्तदान किया था। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। वे साल में तीन से चार बार नियमित रक्तदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समर्पित हैं। आधी रात को भी किसी जरूरतमंद का फोन आने पर वे तुरंत अस्पताल पहुंचते हैं। सम्मान पाने के बाद उन्होंने भावुक होकर कहा। रक्तदान कर जान बचाना दुनिया का सबसे सुकून देने वाला काम है। राज्यपाल के हाथों मिला यह सम्मान उनके संकल्प को और मजबूत करेगा।

विज्ञापन

भ्रांतियां दूर कर 200 को किया प्रेरित
बस्तर के आदिवासी व ग्रामीण अंचलों में रक्तदान को लेकर कई अंधविश्वास हैं। लोग मानते हैं कि रक्तदान से कमजोरी या बीमारियां होती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र इन मिथकों को दूर कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 200 से अधिक ग्रामीणों को जागरूक कर उनसे रक्तदान कराया है। महेंद्र का मानना है कि सही जानकारी मिलने पर लोग खुद आगे आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed