सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   President awards Shaurya Chakra to two Kanker police officers

कांकेर: पुलिस के दो अधिकारियों को राष्ट्रपति ने दिया शौर्य चक्र, नक्सल विरोधी अभियानों में दिखाई अदम्य वीरता

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कांकेर के पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य वीरता के लिए मिला।

President awards Shaurya Chakra to two Kanker police officers
सम्मान प्राप्त करते अधिकारी - फोटो : शीलादेवी।
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के द्वारा उनकी वीरता, साहस और अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ ही परिवार के साथ ही विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से कांकेर जिले के दो वीर पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए सम्मानित किया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व एवं असाधारण वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता अलंकरण शौर्य चक्र से सम्मानित किया। यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा एवं नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हुई गौरवपूर्ण स्वीकृति है। यह उपलब्धि न केवल कांकेर पुलिस बल्कि सम्पूर्ण बस्तर पुलिस एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट योगदान
दोनों अधिकारियों ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा देते हुए अनेक महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण सुरक्षा वातावरण एवं विषम परिस्थितियों में उनके साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता ने सुरक्षा बलों को कई बड़ी सफलताएं दिलाईं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने दोनों अधिकारियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शौर्य चक्र जैसे वीरता सम्मानों में से एक सम्मान का प्राप्त होना सम्पूर्ण कांकेर जिला, बस्तर अंचल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है। लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख का साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कांकेर पुलिस परिवार की ओर से दोनों वीर अधिकारियों को शौर्य चक्र सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गईं।

 

सम्मान लेते 2 जाबाज अधिकारी

सम्मान लेते 2 जाबाज अधिकारी- फोटो : शीलादेवी।

 

सम्मान लेते 2 जाबाज अधिकारी

सम्मान लेते 2 जाबाज अधिकारी- फोटो : शीलादेवी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed