{"_id":"6a23fc339762ccf65400f83d","slug":"a-huge-naxalite-dump-was-recovered-in-a-joint-operation-by-the-195th-battalion-crpf-and-the-district-police-bastar-news-c-1-1-noi1494-4365093-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़ा डंप किया बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का बड़ा डंप किया बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के समीप पारसुली नाला क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद करने में सफलता हासिल किया है।
पुलिस ने जब्त किया सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के समीप पारसुली नाला क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद करने में सफलता हासिल किया है।
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला पुलिस बारसूर तथा बम निरोधक एवं निष्क्रियकरण दस्ता (BDDS) के साथ संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम तोड़मा के जंगल क्षेत्र में पारसुली नाला के निकट एक संदिग्ध छिपा हुआ डंप बरामद किया गया। टीम के द्वारा क्षेत्र को घेराबंदी किया गया तथा बीडीडीएस टीम द्वारा जांच एवं तलाशी के उपरांत डंप को सुरक्षित रूप से खोला गया। डंप से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, संचार उपकरण, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद सामग्री में 1 पाइप आईईडी, 2 प्रेशर कुकर आईईडी (05 लीटर), 01 बीजीएल, 01 राइफल .303, 01 एयर राइफल, विभिन्न प्रकार के कारतूस, मैगजीन, वायरलेस सेट, इंटरसेप्टर, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, 51 एमएम बम, बुलेट प्रूफ प्लेट, दूरबीन, नक्सली वर्दी, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं अन्य विस्फोटक निर्माण में प्रयुक्त सामग्री शामिल है। डंप स्थल की गहन तलाशी के दौरान लगभग 50 मीटर दूरी पर अतिरिक्त 2 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 1 पाइप बम भी बरामद किए गए। बीडीडीएस टीम द्वारा सभी बातों (SOPs) का पालन करते हुए इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/ध्वस्त कर दिया गया।
Trending Videos
उल्लेखनीय है कि 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा पूर्व में भी अपने जिम्मेदारी क्षेत्र में कई नक्सली डंप,आईईडी एवं हथियारों की सफल बरामदगी की जा चुकी है। लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशनों एवं प्रभावी सुरक्षा अभियानों के कारण नक्सल संगठन को भारी क्षति पहुंच रही है तथा उनकी हिंसक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। बरामद सामग्री की जब्ती की कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु थाना बारसूर को सुपुर्द किया जा रहा है। अभियान में शामिल सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के सभी जवान सुरक्षित रूप से वापस लौट आए। 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं तथा नक्सल विरोधी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।