{"_id":"6a23e82ee24908d4e40ff5cc","slug":"police-achieve-major-success-in-motorcycle-theft-case-two-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4365005-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: बनने आई मोटरसाइकिल और दुकान संचालक की गाड़ी ले गए चोर, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: बनने आई मोटरसाइकिल और दुकान संचालक की गाड़ी ले गए चोर, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक दुकान में बनने के लिए आई मोटरसाइकिल के साथ ही दुकान संचालक के भी भी गाड़ी को चोरी करके अपने साथ ले गए। मालिक ने मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में दर्ज कराई।
जब्त मोटरसाइकिल व आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक दुकान में बनने के लिए आई मोटरसाइकिल के साथ ही दुकान संचालक के भी भी गाड़ी को चोरी करके अपने साथ ले गए। मालिक ने मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में दर्ज कराई।
Trending Videos
2 जून को प्रार्थी द्वारा थाना गीदम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी मोटर सायकल तथा उसके गैरेज में मरम्मत के लिए आई मोटर सायकल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर जावंगा के पास खड़ी थीं, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गीदम में धारा 303(2) (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। गीदम पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी राम मरावी 27 वर्ष, निवासी तोड़ापारा, ईरपानार, जिला कोंडागांव एवं राम रवानी 19 वर्ष, निवासी जावंगा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोटर सायकलों की चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी गई दोनों मोटर सायकल बरामद कर जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।