फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Prime Minister Modi inaugurates the new terminal at Jodhpur Airport know what he said

Rajasthan: 'सोशल मीडिया पर छाया है जोधपुर एअरपोर्ट', ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी, किस बात की हो रही तारीफ? जानिए

Sat, 04 Jul 2026 05:05 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 05:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर एअरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और इसकी वास्तुकला की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टर्मिनल का आर्किटेक्चर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यह भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर भी पोस्ट कर कहा कि नया टर्मिनल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

विज्ञापन
Prime Minister Modi inaugurates the new terminal at Jodhpur Airport know what he said
एअरपोर्ट का अवलोकन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर एअरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई गति देने वाली संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


'राजस्थान के विकास को मिलेगी नई उड़ान'
पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जोधपुर एअरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करते हुए उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ पूरे राजस्थान में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक अवसरों को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे और देश के हर हिस्से को जोड़ने के संकल्प के कारण भारत का विमानन क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन

Prime Minister Modi inaugurates the new terminal at Jodhpur Airport know what he said
बाहर के एआरपोर्ट का नजारा - फोटो : अमर उजाला
'सोशल मीडिया पर हो रही आर्किटेक्चर की तारीफ'
प्रधानमंत्री मोदी ने पचपदरा में आयोजित जनसभा के दौरान भी जोधपुर एअरपोर्ट के नए टर्मिनल की विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरे सोशल मीडिया पर इसके आर्किटेक्चर की तारीफ हो रही है। उनके अनुसार, यह टर्मिनल भारत की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

राजपूताना विरासत और आधुनिकता का अनूठा संगम
जोधपुर एअरपोर्ट के नए टर्मिनल का डिजाइन राजपूताना विरासत और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन संगम है। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह टर्मिनल करीब 23 हजार वर्ग मीटर (लगभग 2.52 लाख वर्ग फुट) क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी वास्तुकला में पारंपरिक मेहराब, नक्काशीदार खंभे, कलश और कमल के आकार के गुंबद शामिल किए गए हैं, जो राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।

 

Prime Minister Modi inaugurates the new terminal at Jodhpur Airport know what he said
परिसर में हुई साज सज्जा बना चर्चा का विषय - फोटो : अमर उजाला
20 लाख यात्रियों की क्षमता, पश्चिमी राजस्थान को मिलेगा लाभ
नया टर्मिनल भवन प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख यात्रियों की क्षमता वाला है। इसमें आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और हरित भवन निर्माण जैसी विशेषताओं को शामिल किया गया है। इसके शुरू होने से जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित पश्चिमी राजस्थान की एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Prime Minister Modi inaugurates the new terminal at Jodhpur Airport know what he said
एअरपोर्ट के अंदर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह भी पढ़ें: 'युद्ध के बीच भी देश में नहीं आने दिया ऊर्जा संकट', पीएम मोदी ने गिनाईं ये उपलब्धियां

संशोधित उड़ान योजना से बढ़ेगी क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि 'उड़े देश का आम नागरिक' के विजन को और व्यापक बनाया जा रहा है। योजना के तहत अगले 10 वर्षों में 28,840 करोड़ रुपये के निवेश से 100 नए हवाई अड्डों और 200 आधुनिक हेलीपैड का विकास किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइन कंपनियों को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की वायबिलिटी गैप फंडिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed