सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Sub-inspector's body found after 36 hours, family mourns

छत्तीसगढ़: गुलमी वाटरफॉल घूमने गए सीआईएसएफ जवान की डूबने से मौत, 36 घंटे बाद मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector's body found after 36 hours, family mourns
शव को बरामद करते टीम
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए सीआईएसएफ के एक जवान के पानी में डूबने से मौत हो गई। 36 घंटे बाद जवान का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है। 

Trending Videos


नगरनार एनएमडीसी कंपनी में पदस्थ सीआईएसएफ कंपनी के पांच से छह जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। वहां खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह डूब गया। जब आकाश अपने साथियों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोटपाड़ पुलिस को सूचित किया गया। रविवार दोपहर से ही जवान की तलाश की जा रही थी। शव मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed