{"_id":"6a048ff84a53b173b20c1a73","slug":"the-family-is-stunned-by-the-suicide-of-their-son-unable-to-explain-the-reason-jhajjar-news-c-17-rtk1037-855632-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के सुसाइड से परिवार स्तब्ध, नहीं बता पा रहा वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के सुसाइड से परिवार स्तब्ध, नहीं बता पा रहा वजह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आईएमटी स्थित सेक्टर-33ए में एक दिन पहले पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले साढ़े 13 वर्षीय जनक को पहलवानी का शौक था। केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत एवं कबड्डी खिलाड़ी रहे पिता सतीश अहलावत की तरह खेलों में नाम कमाना चाहता था।
बेटे के कदम से परिवार सदमे में है। आत्महत्या करने का कोई कारण परिवार को समझ में नहीं आ रहा है। डीघल गांव निवासी सतीश अहलावत 2014 में परिवार सहित रोहतक आए थे। उनके एक भाई सेना से रिटायर हैं जबकि एक भाई प्रॉपर्टी डीलर हैं। डेड हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जनक जब भी डीघल गांव जाता तो पहलवानी करता था।
रोहतक में भी रेसलिंग की तैयारी की। घटना के समय मां व दादी घर पर थी। पिता घर से बाहर थे। अचानक स्टोर रूम में जाकर जनक ने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह 10 बजे ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीघल गांव में गमगीन माहौल में जनक का अंतिम संस्कार किया गया।
वर्जन
साढ़े 13 वर्षीय जनक ने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं लग सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। -राकेश मलिक, डीएसपी सांपला
Trending Videos