{"_id":"69b29f32dc8cee25820b98aa","slug":"the-naxalites-handed-over-weapons-to-the-police-which-they-had-taken-from-martyred-soldiers-or-from-encounters-bastar-news-c-1-1-noi1494-4040531-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर : नक्सलियों ने जो हथियार पुलिस को सौंपे, वो शहीद जवानों और मुठभेड़ से लेकर भागे थे माओवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर : नक्सलियों ने जो हथियार पुलिस को सौंपे, वो शहीद जवानों और मुठभेड़ से लेकर भागे थे माओवादी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार
बस्तर संभाग मुख्यालय में बुधवार की दोपहर 108 नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में आ गए, इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के द्वारा समर्पण करने से नक्सलियों की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है।
नक्सलियों ने सौपे हथियार
विज्ञापन
विस्तार
बस्तर संभाग मुख्यालय में बुधवार की दोपहर 108 नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा में आ गए, इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के द्वारा समर्पण करने से नक्सलियों की टीम को काफी बड़ा झटका लगा है, वही जिन नक्सलियों ने आला अधिकारियों को हथियार सौपे है, उन हथियारों की जांच की जा रही है कि नक्सलियों के द्वारा किन घटनाओं में ये हथियार लूटा गया है, फिलहाल सभी हथियारों की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos
वही बस्तर रेंज आईजी का कहना है कि नक्सलियों ने जिन हथियारों को पुलिस को सुपुर्द किया है उनमें से अधिकतर हथियार नक्सलियो ने या तो शहीद जवानों से लेकर भागे थे या भी किसी एनकाउंटर में घायल जवानों से छीना गया था, इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है, की आखिर किन घटनाओं के हथियार अब पुलिस अधिकारियों को सौपा गया है, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दे कि बुधवार को जब नक्सलियों ने 101 हथियार डीजीपी अरुण देव गौतम को सौपे तब मौजूद आला अधिकारियों ने इस बात को माना कि नक्सलियो ने बड़ी संख्या में इन हथियारों को जवानों से मुठभेड़ या फिर आईडी ब्लास्ट के दौरान शहीद जवानों से लेकर भागे नए है, क्योंकि चाहे इंसास हो या फिर एके 47 नक्सली उसे नक्सली बना ही नही सकते है, इन्हें जवानों से ही लुटा गया है, वही अब तक हुए नक्सली मुठभेड़ में जितने भी हथियार नक्सलियों ने लूटा है उनकी लिस्ट निकालने के बाद मैच किया जाएगा, कि आखिर किन किन घटनाओं में नक्सलियो ने जवानों ने इन हथियारों को लूटा है, आला अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने डम्प से 07 नग AK-47, 10 नग INSAS रायफल, 05 नग SLR रायफल, 04 नग LMG रायफल, 20 नग .303 रायफल, 11 नग BGL लांचर्स सहित 101 हथियार बरामद कर वर्तमान में कमजोर हो चुके नक्सली संगठन को गहरा आघात पंहुचाया है।
इस सरेंडर में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के पश्चिम बस्तर डिवीजन के DVCM राहूल तेलाम, पण्डरु कोवासी एवं झितरु ओयाम, पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी के DVCM रामधर उर्फ बीरु, उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के DVCM मल्लेश, PLGA बटालियन नं. 01 CYPC कमांडर मुचाकी, आंध्रा ओडिषा बार्डर (AOB) के DVCM कोसा मण्डावी जैसे प्रमुख नक्सल कैडर ने संगठन के खोखली विचारधारा को छोड़कर राष्ट्र कीे मुख्यधारा में लौट आये है। वही बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी का कहना था कि नक्सलियों ने जिन हथियारों को सौपा है उसकी जांच की जा रही है, ये बात तो तय है कि नक्सलियों ने इन हथियारों को जवानों से ही लुटा है लेकिन किन मामलों के हथियार है इस बात की जांच की जा रही है, जितने भी आटोमेटिक उपकरण है वे सभी जवानों से लुटे हुए ही है।
