{"_id":"69c27fd878db06263d0d70e4","slug":"three-youths-lured-a-minor-into-a-house-and-stole-it-by-promising-to-take-her-on-a-trip-bastar-news-c-1-1-noi1494-4085675-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का नया पैंतरा: नाबालिग को बहला-फुसलाकर 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरवाए, तीन पकड़े; दिया ऐसा लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का नया पैंतरा: नाबालिग को बहला-फुसलाकर 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरवाए, तीन पकड़े; दिया ऐसा लालच
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। तीन युवकों ने नाबालिग लड़के को घुमाने-फिराने और खर्चा देने का लालच देकर पिछले दो महीनों में उसके घर के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरवाए।
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से चोरी का मामला सामने आया है। मोहल्ले के तीन युवकों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करवाई। पुलिस ने 23 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसके नाबालिग बेटे को कुछ युवकों ने बहलाया था। उन्होंने घर में रखे जेवर और नगदी चोरी करवाकर बेच दिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई। अजीम खान (21 वर्ष), फैजल खान (25 वर्ष) और मदनी मेमन (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने नाबालिग को घुमाने-फिराने और खर्चा देने का लालच दिया था। नाबालिग ने लगभग दो माह के दौरान घर के लॉकर से बार-बार जेवर और नगदी निकालकर उन्हें दिए। ईद के दौरान मां ने लॉकर खाली देखा तो उसे पूरी घटना का पता चला।
नाबालिग ने बताया कि चोरी किए गए सामान में सोने के झुमके, टॉप्स, चेन-लॉकेट और अंगूठियां शामिल थीं। नाक की फुल्ली और मंगलसूत्र भी चोरी हुए थे। चांदी के पायल, बिछिया और चाबी गुच्छा भी ले जाए गए। लगभग एक लाख रुपये नगद भी चोरी हुए थे। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था।
पुलिस ने आरोपियों से कुछ सामान बरामद किया है। अजीम खान से 30,000 रुपये, एक जोड़ी पेंट, शर्ट और चप्पल मिले। फैजल खान से एक आईटेल कंपनी का मोबाइल और मदनी मेमन से एक रियलमी का मोबाइल तथा चांदी का ब्रेसलेट बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैजल खान के खिलाफ थाना कांकेर में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।