{"_id":"69be64d5e4c46dff8d0f4aa5","slug":"took-truck-on-rent-did-not-pay-money-fir-lodged-for-fraud-and-not-returning-the-truck-bastar-news-c-1-1-noi1494-4074483-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर : किराए पर लिया ट्रक और नहीं दिया पैसा, धोखाधड़ी कर ट्रक नहीं लौटाने पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर : किराए पर लिया ट्रक और नहीं दिया पैसा, धोखाधड़ी कर ट्रक नहीं लौटाने पर एफआईआर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
जगदलपुर, कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारीपारा में रहने वाले युवक के पास एक आरोपी ने एक ट्रक को किराए पर लेकर ना तो पैसा दिया और न ही उसका किराया दिया।
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारीपारा में रहने वाले युवक के पास एक आरोपी ने एक ट्रक को किराए पर लेकर ना तो पैसा दिया और न ही उसका किराया दिया, जिसपर प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया गया है।
Trending Videos
मामले की जानकारी देते हुए अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी चरण कुमार 26 वर्ष निवासी ग्राम पुजारीपारा कानागांव, जिला कोंडागांव ने अपनी मेहनत से वर्ष 2024 में अशोक लीलैंड ट्रक इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड से फाइनेंस पर खरीदा था, जिससे कि परिवार का भरण-पोषण कर सके, किश्तें भरने में आने वाली कठिनाई से वह मानसिक तनाव में आ गया था, दिसंबर 2024 के अंत में अंतागढ़ बस स्टैंड पर आरोपी साबिर अली सिराजुद्दीन सैय्यद से प्रार्थी की मुलाकात हुई, आरोपी ने युवक की आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उसे बार-बार मीठी-मीठी बातों में फसाकर कहा कि वह परिवहन का बड़ा काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने ट्रक को 6 महीने के लिए किराए पर लेने की बात कही और प्रति माह 7000 किलोमीटर के हिसाब से 1 लाख 20 हजार रुपये देने का वादा भी किया, प्रार्थी आरोपी के प्रलोभन में आ गया और 27 जनवरी 2025 को अंतागढ़ तहसील में नोटरी के सामने लिखित में अनुबंध किया गया, अनुबंध के अनुसार ट्रक आरोपी को सौंप दिया गया, किंतु आरोपी ने जानबूझकर अनुबंध का उल्लंघन किया, आरोपी ने न तो किराया दिया और न ही जुलाई 2025 में अवधि समाप्त होने के बाद ट्रक वापस किया, प्रार्थी ट्रक मांगता तो आरोपी उसे धमकी देता था कि वह ट्रक को वापस नहीं करेगा, जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दिया, मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी साबिर अली सिरजुद्दीन सैय्यद पिता सिराजुद्दीन सैय्यद को दीगर राज्य जिला चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मामले को कबूल किया, जिसे गिरफ्तार का न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।