{"_id":"6a2c2bf70caa6f8b480792ee","slug":"truck-driver-hangs-himself-at-banjari-ghat-posts-video-on-social-media-stating-he-is-taking-his-life-following-assault-and-threats-bastar-news-c-1-1-noi1494-4388192-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाकर दी जान: मर्सिडीज चालक पर मारपीट का आरोप, बनाए 7 Video, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाकर दी जान: मर्सिडीज चालक पर मारपीट का आरोप, बनाए 7 Video, सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार
ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद मर्सिडीज ड्राइवर ने दोस्तों को बुलाकर मारपीट की, जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वीडियो और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
ट्रक ड्राइवर ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बंजारी घाट पर गुरुवार को एक मर्सिडीज और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक ताम्रध्वज साहू ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ।
सोशल मीडिया पर आज सुबह से 7-8 वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि मर्सिडीज चालक ने टक्कर के बाद पैसे मांगे। पैसे न देने पर मर्सिडीज चालक ने अपने दोस्तों को बुलाकर मारपीट की। इस मारपीट से परेशान होकर ताम्रध्वज साहू ने आत्महत्या का कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीदम एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासमुंद निवासी ताम्रध्वज साहू जगदलपुर से गीदम जा रहा था। मर्सिडीज चालक गीदम से जगदलपुर आ रहा था।
पुलिस जांच और वीडियो साक्ष्य
पुलिस ने ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार के बाद से ताम्रध्वज साहू का फोन नहीं उठ रहा था। ट्रक मालिक ने पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस ने फोन नंबर ट्रेस कर शुक्रवार सुबह बंजारी घाट के नीचे एक पेड़ से शव बरामद किया। पुलिस अब वायरल वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।