फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two accused arrested for renting out accounts in exchange for money.

Jagdalpur: बैंक खातों को किराए पर देकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 5.29 लाख के लेन-देन का खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 06:36 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के अवैध लेन-देन में मदद करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक अपने और अन्य निजी खातों को किराए पर देकर ठगी में उपयोग करते थे।

विज्ञापन
Two accused arrested for renting out accounts in exchange for money.
पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये युवक अपने बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी के अवैध लेन-देन में मदद करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुआकोंडा पुलिस ने बैंक खाता किराए पर देने वाले दो म्यूल खाता धारकों को पकड़ा है। जांच में उनके बैंक खातों में 5 लाख 29 हजार 898 रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ। साइबर अपराधी ठगी के पैसे को एक खाते से दूसरे खाते में भेजने के लिए ऐसे खातों का उपयोग करते हैं। 
विज्ञापन

 

पुलिस हिरासत में आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारकों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड किराए पर लिए जाते थे। इन्हीं खातों के माध्यम से ठगी के पैसे का लेन-देन और निकासी होती थी। 


पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। जांच, बैंकिंग रिकॉर्ड और समन्वय पोर्टल से दो युवकों की संलिप्तता सामने आई। दीपेश कुंजाम और चेतन कुंजाम अन्य व्यक्तियों को बैंक खाते किराए पर उपलब्ध कराते थे। इसके बदले दोनों आरोपियों को कमीशन के रूप में आर्थिक लाभ मिलता था।


म्यूल खातों का दुरुपयोग
साइबर अपराधी इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने के लिए करते थे। वे इन खातों से नकदी निकालने का काम भी करते थे। दीपेश कुंजाम और चेतन कुंजाम के बैंक खातों में कुल 5,29,898 रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया। यह लेन-देन साइबर ठगी से संबंधित था।

दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(4) एवं 318(2) के तहत अपराध दर्ज किया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के अभियान का हिस्सा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed