सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Two Accused Involved in Drug Trafficking Arrested; Medicines Worth Over ₹1 Lakh Recovered in Jagdalpur

जगदलपुर: नशे का कारोबार करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हाथ, एक लाख से अधिक की दवा बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा युवा वर्ग को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर युवकों को गिरफ्तार किया गया।

Two Accused Involved in Drug Trafficking Arrested; Medicines Worth Over ₹1 Lakh Recovered in Jagdalpur
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा युवा वर्ग को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 1 लाख रुपए से अधिक की दवाई बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल के शाम थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में एक युवक काले रंग का थैला में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी किया, जिसमे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपी समीर बघेल 23 साल निवासी पनारापारा जगदलपुर का निवासी बताया।

Trending Videos


युवक के पास से नशीली दवाई ट्रामोडोल की कैप्सूल था। जो कुल 27 पत्ता 216 नग 120.96 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका मूल्य 1लाख 8 हजार रूपये को बरामद कर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया की यह प्रतिबंधित नशीली दवाई नबरंगपुर उड़ीसा के एक मेडिकल से अवैध रूप से खरीदकर उसे शहर के युवाओं को बेचता था। सप्लायर को पकड़ने विशेष टीम नबरंगपुर, उड़ीसा भेजा गया। आरोपी ने बताया कि सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू को नबरंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बाबा मेडिकल स्टोर नबरंगपुर वाले का बेटा होने के साथ ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। आरोपी के पास अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 2 पत्ते, कुल 16 नग, कुल वज़न 8.96 ग्राम कीमत 8 हजार रुपए को सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू 18 साल निवासी नबरंगपुर 14 अप्रैल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय NDPS में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed