सुकना हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सेना के मेजर अरविंद के घर पर पसरा मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की वार्ड दस के सेना में मेजर अरविंद बजाला की वेस्ट बंगाल के सुकना क्षेत्र में हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद होने की खबर से इलाके में मातम पसर गया। सेना के चीता हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने में पायलट सहित दो और सेना के अधिकारियों की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वेस्ट बंगाल के सुकना में हुई दुर्घटना की खबर मिलते ही अरविंद के पिता थोड़ूराम माता संतोष कुमारी सहित घर में पहुंचे रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। अरविंद बजाला के बारे में जानकारी देते हुए परिवार के गुरदयाल डोगरा और रमेश कुमार ने बताया कि अरविंद बजाला दो भाईयाें में बड़े थे।
प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के नागबनी स्कूल में प्राप्त करने के बाद सेना की नोगरटा स्कूल में 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास कर पायलट बनने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद सेना में पायलट के तौर पर तैनात थे।
एक साल पहले हुई थी शादी
अरविंद के पिता बैंक के रिटायर अधिकारी और माता संतोष कुमारी जेके बैंक में इस समय अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं। छोटा भाई अकुंश इंजीनियर है। अरविंद के पिता ने बताया कि वर्ष 2015 दिसंबर में अरविंद की शादी हुई थी।
इन दिनों पत्नी भी उनके साथ रहती थी। बुधवार दोपहर को उनकी पत्नी ने ही घर में फोन कर इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ही बताया था कि सबके प्यारे लक्की अब नहीं रहे। अरविंद को लोग घर में प्यार से लक्की बुलाते थे।