सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Dr. Mohan Yadav will now live in the Delhi bungalow where Maneka Gandhi lived for 35 years

दिल्ली की जिस कोठी में 35 साल मेनका गांधी रहीं, अब उसमें सीएम डॉ. मोहन यादव रहेंगे

Suresh Tiwari सुरेश तिवारी
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस में 14 अशोका रोड स्थित कोठी इसी साल फरवरी में अलॉट हुई है। यह वही कोठी है जिसमें मेनका गांधी रहती थीं। इस बंगले में पिछले 6 माह से मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य चल रहा था जो अब लगभग पूर्ण हो गया है।

CM Dr. Mohan Yadav will now live in the Delhi bungalow where Maneka Gandhi lived for 35 years
मप्र की सियासी और प्रशासनिक हलचल का लेखा-जोखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में उस कोठी में रहेंगे जिस कोठी में कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी लगातार 35 वर्षों तक रही थीं। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस में 14 अशोका रोड स्थित कोठी इसी साल फरवरी में अलॉट हुई है। यह वही कोठी है जिसमें मेनका गांधी रहती थीं। इस बंगले में पिछले 6 माह से मरम्मत और रंग-रोगन के कार्य चल रहा था जो अब लगभग पूर्ण हो गया है। इसमें ऑफिस, बैठक व्यवस्था के अलावा सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी बंगले में रहेंगे। कोठी पूरी तरह तैयार है और सीएम यादव शुभ मुहूर्त में इस बंगले में प्रवेश करेंगे। अभी दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित न्यू मध्य प्रदेश भवन में ठहरते हैं।

Trending Videos


मुख्य सचिव के फैसले के बाद होंगे आईएएस अधिकारियों के तबादले
मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर प्रशासनिक गलियारों में पिछले दो-तीन माह से कयास लगाए जाते रहे हैं, लेकिन वह बड़ी सूची आज तक आदेश के रूप में सामने नहीं आई है। सूत्र बताते हैं कि अब मुख्य सचिव का फैसला होने के बाद ही नई तबादला सूची जारी होगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन इसी महीने रिटायर हो जाएंगे। नए मुख्य सचिव के आने के बाद ही अब बड़ी तबादला सूची, जिसमें मंत्रालय से लेकर कलेक्टर्स के नाम होंगे, पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन राज्यों में नए गवर्नर, चर्चा में है रमन सिंह का नाम
महाराष्ट्र और नागालैंड में राज्यपालों के पद रिक्त हो गए हैं। इसी प्रकार जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल की सेवा अवधि समाप्त हो गई है। पता चला है कि दो राज्यों के गवर्नर दूसरे राज्यों में नियुक्त किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा सत्र के बाद मोदी सरकार की प्राथमिकता में यह कार्य भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

कौन होगा मध्य प्रदेश का अगला अपर मुख्य सचिव गृह
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जे एन कंसोटिया इसी अगस्त माह में रिटायर हो रहे हैं। राज्य के इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग में अब किस अधिकारी की पदस्थापना होगी, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग अनुपम राजन को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। राजन की गिनती मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अधिकारियों में होती है। वे परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। इसी बीच पता चला है कि एसीएस कंसोटिया की मुलाकात हाल ही में मुख्यमंत्री से हुई है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन को कब मिलेगा स्थायी आयुक्त?
नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में पिछले फरवरी माह से कोई स्थायी आवासीय आयुक्त नहीं है। वैसे तो 1994 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन के आवासीय आयुक्त और विशेष आयुक्त समन्वय हैं। फरवरी से उनके पास मध्य प्रदेश शासन में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी है। दिल्ली स्थित सूत्र बताते हैं कि रश्मि मध्य प्रदेश में अपने शासकीय कार्यों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि दिल्ली कम ही आ पाती हैं। इसलिए मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच कई योजनाओं से संबंधित समन्वय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed