फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Looking Back: Age is merely a measure of time; being 'elderly' is not a negative identity.

मुड़-मुड़ के देख: उम्र तो सिर्फ समय का हिसाब है, 'बुजुर्ग' होना कोई नकारात्मक पहचान नहीं

Fri, 21 Aug 2026 08:19 AM IST
Pavan चिप कॉनली
चिप कॉनली Published by: Pavan Updated Fri, 21 Aug 2026 08:19 AM IST
सार

'बुजुर्ग' होना कोई नकारात्मक पहचान नहीं है। बढ़ती उम्र का मतलब जीवन से दूर होना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखी बातों को समझना, दूसरों के साथ बांटना और अपने आसपास के लोगों के साथ जुड़े रहना है।

विज्ञापन
Looking Back: Age is merely a measure of time; being 'elderly' is not a negative identity.
मुड़-मुड़ के देख: उम्र तो सिर्फ समय का हिसाब है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब मैं छोटा था, तब मुझे जल्दी से बड़ा होने की बहुत इच्छा थी। लेकिन, एक दिन ऐसा भी आया, जब किसी ने मुझे पहली बार ‘बुजुर्ग’ कहकर संबोधित किया। सच कहूं तो यह सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा। और शायद हममें से ज्यादातर लोग ऐसा ही महसूस करते हैं। बचपन में हमें बड़ा होने की जल्दी होती है, पर उम्र के उस पड़ाव तक पहुंचने की नहीं, जहां समाज हमें ‘बुजुर्ग’ कहना शुरू कर देता है। इसकी एक वजह यह भी है कि हमारे मन में वृद्धावस्था की तस्वीर कमजोरी, अकेलेपन व जीवन के ढलने से जुड़ी होती है।
विज्ञापन


हालांकि, समय के साथ मेरी सोच बदली। मुझे एहसास हुआ कि ‘बुजुर्ग’ होना कोई नकारात्मक पहचान नहीं है। यह उन अनुभवों का सम्मान है, जिन्हें हासिल करने में पूरी जिंदगी लग जाती है। अनुभव और समझदारी किसी किताब या ग्रंथ से हासिल नहीं की जा सकती। इसके लिए जिंदगी को जीना पड़ता है, गलतियां होती हैं, उनसे सीखते हुए कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ता है। हमें तीन बातों पर खास ध्यान देना चाहिए। पहली, अपने जीवन का संपादक बनना।
विज्ञापन


जिंदगी के शुरुआती वर्षों में हम लगातार चीजें जोड़ते रहते हैं-जिम्मेदारियां, उपलब्धियां, रिश्ते, पहचान और अनुभव। लेकिन, एक समय ऐसा आता है, जब यह देखना भी जरूरी हो जाता है कि इनमें से हमारे लिए अब क्या जरूरी है और क्या केवल बोझ बन चुका है। दूसरी बात है, अपनी महारत को पहचानना। इतने वर्षों में हमने जो सीखा है, वह सिर्फ हमारा निजी अनुभव नहीं है। हमारी सफलताएं, गलतियां व संघर्ष किसी और को रास्ता दिखा सकते हैं। इसलिए, अपने अनुभव को अगली पीढ़ी के साथ बांटना चाहिए। तीसरी और सबसे जरूरी बात-अपने लोगों व समुदाय से जुड़े रहना, क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ रिश्तों और संवाद की अहमियत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे लिए अब बढ़ती उम्र का मतलब जीवन से दूर होना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखी बातों को समझना, दूसरों के साथ बांटना और अपने आसपास के लोगों के साथ जुड़े रहना है। आखिर उम्र तो सिर्फ समय का हिसाब है; असली बात यह है कि उस समय में हमने जीवन को कितना समझा और कितना जिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed