{"_id":"6ae08a8a8f1eea78b708bd98","slug":"3rd-t20i-india-breaks-12-year-old-chase-record-abhishek-sharma-hits-as-many-sixes-as-new-zealand-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरा टी20: भारत ने चेज में तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बराबर छक्के अभिषेक शर्मा ने अकेले जड़े","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
तीसरा टी20: भारत ने चेज में तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के बराबर छक्के अभिषेक शर्मा ने अकेले जड़े
Tue, 27 Oct 2026 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Oct 2026 04:57 PM IST
सार
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 199 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी में 11 छक्के जड़े। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूरी टीम के बराबर छक्के अकेले लगाकर अपने आक्रामक अंदाज का दम दिखाया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में कीवी उड़ गए। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर 198 रन बनाए थे। मिचेल के अलावा फिन एलन ने 25 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाए थे। इस मैच में कुल 26 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से 11 छक्के लगे। वहीं, भारत की ओर से 15 छक्के लगे। न्यूजीलैंड के बराबर छक्के तो अभिषेक शर्मा ने अकेले लगा दिए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

Trending Videos
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IANS
भारत ने 12 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
भारत ने 40 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह किसी पूर्ण सदस्य देश द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 190 या उससे ज्यादा रन के सफल चेज में सबसे तेज चेज है। इससे पहले भी किसी पूर्ण सदस्य द्वारा 190+ रन के सबसे तेज सफल चेज का रिकॉर्ड भारत के नाम था। उसने इसी साल रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन चेज करते हुए 28 गेंद शेष रहते मैच जीता था।
वहीं, ओवरऑल देशों को मिलाकर यह दूसरा सबसे तेज चेज है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एस्टोनिया है। उसने 2024 में साइप्रस के खिलाफ 42 गेंद शेष रहते मैच जीता था। वहीं, तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है। उसने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते मैच जीता था। भारत ने नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और दूसरे स्थान पर जगह बनाई।
190 या उससे ज्यादा रन के लक्ष्य को
सफलतापूर्वक सबसे तेज चेज करने वाले देश

|
गेंदें शेष |
टीम |
विरोधी टीम |
साल |
लक्ष्य |
|---|---|---|---|---|
|
42 |
एस्टोनिया |
साइप्रस |
2024 |
192 |
|
40 |
भारत |
न्यूजीलैंड |
2026 |
199 |
|
37 |
नीदरलैंड |
आयरलैंड |
2014 |
190 |
|
35 |
सर्बिया |
स्लोवेनिया |
2025 |
200 |
|
34 |
बुल्गारिया |
जिब्राल्टर |
2025 |
244 |
विज्ञापन
डेरिल मिचेल
- फोटो : ANI
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 198 रन बनाए हैं। कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ओवर में ही टिम साइफर्ट का विकेट गंवाया था। वह दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 86 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नीतीश रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में पांच छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने आउट किया। वह 14 गेंद में 17 रन बना सके। इसके बाद मिचेल ने बेवन जैकब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी निभाई। मिचेल ने 52 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। वहीं जैकब्स 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।

- फोटो : BCCI
भारत की पारी
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव और अभिषेक ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 133 रन की साझेदारी निभाई। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। भारत को दूसरा झटका अभिषेक के रूप में लगा। अपनी जबरदस्त पारी से उन्होंने पूरा मैच भारत की झोली में डाल दिया। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारत को दो और झटके जरूर लगे, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। संजू सैमसन 13 गेंद में 18 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन और नमन धीर चार रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन ने दो विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिशर और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।