{"_id":"6acca048f2b5b4ca7000be47","slug":"abhishek-porel-makes-strong-comeback-hits-brilliant-innings-against-delhi-after-getting-bail-in-ranji-trophy-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: दुष्कर्म के आरोपी इस विकेटकीपर बल्लेबाज की क्रिकेट में शानदार वापसी, दिल्ली के खिलाफ जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रणजी ट्रॉफी: दुष्कर्म के आरोपी इस विकेटकीपर बल्लेबाज की क्रिकेट में शानदार वापसी, दिल्ली के खिलाफ जड़ा शतक
Mon, 12 Oct 2026 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:14 PM IST
सार
दुष्कर्म समेत गंभीर आरोपों का सामना कर रहे बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने जमानत पर रिहा होने के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक लगाया और सुदीप कुमार घरामी के साथ शतकीय साझेदारी की। मामला फिलहाल अदालत के अधीन है और आरोप साबित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पोरेल का अर्धशतक
- फोटो : ScreenGrab JioHotstar
विस्तार
कानूनी विवादों और जेल की सलाखों से बाहर आने के तुरंत बाद बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (रेप) के गंभीर आरोपों में 36 दिन जेल में बिताने और पिछले महीने ही जमानत पर रिहा होने वाले पोरेल को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने रणजी ट्रॉफी के पहले ही मैच में मौका दिया। कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे इस सीजन के पहले मुकाबले में पोरेल ने न सिर्फ विकेट के पीछे शानदार मुस्तैदी दिखाई, बल्कि दबाव के क्षणों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने बंगाल की टीम को भी दिल्ली के खिलाफ बेहद मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पोरेल और सुदीप की शानदार बल्लेबाजी
बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिल्ली की पहली पारी 240 रन पर समाप्त हो गई थी। आयुष दोसेजा ने 45 रन और सार्थक रंजन ने 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने 56 रन बनाए थे। पोरेल ने विकेट के पीछे तीन कैच लपके थे। शमी ने चार विकेट और आमिर गनी ने तीन विकेट लिए थे। आकाश दीप को दो विकेट मिले थे। मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया। जवाब में बंगाल ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 290 से ज्यादा रन बना लिए हैं। खबर लिखे जाने तक अभिषेक पोरेल 110+ रन और सुदीप कुमार घरामी 110+ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 190 से ज्यादा रन की साझेदारी भी हो चुकी है। कप्तान ईश्वरन 34 रन, अंकुर पॉल 17 रन और सुदीप चटर्जी दो रन बनाकर आउट हुए।

पोरेल पर क्या आरोप लगे हैं?
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद शादी का झांसा देकर बलात्कार (रेप), जबरन बंधक बनाने, मारपीट करने, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। पीड़िता का आरोप था कि पोरेल ने शादी का वादा करके लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया, लेकिन बाद में वादे से मुकर गए और शिकायत करने पर धमकी दी। इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद हुगली ग्रामीण पुलिस ने 11 अगस्त 2026 को पोरेल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

पोरेल ने कितने दिन जेल में बिताए?
गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जहां उन्होंने लगभग 36 दिन जेल में बिताए। इसके बाद, चिनसुराह जिला अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए 16 सितंबर 2026 को उन्हें शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। जेल से बाहर आने के बाद पश्चिम बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बड़ी राहत दी और आगामी घरेलू सत्र के लिए बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल कर लिया। वर्तमान में यह कानूनी मामला अदालत के अधीन है, और पोरेल को जांच में सहयोग करने और बिना अनुमति राज्य से बाहर न जाने जैसी शर्तों पर रिहाई मिली है।
जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद अभिषेक पोरेल को कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे सीजन के पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए 16 सदस्यीय मुख्य टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। आईपीएल 2026 के बाद सीधे इस मुकाबले से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए पोरेल ने शानदार प्रदर्शन किया है।