फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026: Will India and Pakistan Face Off in Japan on October 3 in mens cricket final?

एशियन गेम्स: क्रिकेट में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जापान में तीन अक्तूबर को हो सकता है हाईवोल्टेज मुकाबला

Mon, 28 Sep 2026 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों के बीच मुकाबला अभी तय नहीं है, लेकिन अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं तो तीन अक्तूबर को गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी। दोनों के हारने की स्थिति में ब्रॉन्ज मेडल मैच में आमना-सामना होगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Will India and Pakistan Face Off in Japan on October 3 in mens cricket final?
श्रेयस और साहिबजादा - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

जापान में जारी एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान ने बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में जगह बना ली। 28 सितंबर को पहले पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हुआ। पाकिस्तान को बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली। इसके कुछ घंटे बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला भी लगातार बारिश के कारण नहीं हो सका। मैच बिना टॉस के रद्द हुआ और भारत अपनी बेहतर रैंकिंग के कारण अंतिम चार में पहुंच गया। भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक और अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत?
आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, भारत सेमीफाइनल में श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलेगा। वहीं पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश और मलयेशिया के क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। दोनों सेमीफाइनल एक अक्तूबर को खेले जाएंगे।

तीन अक्तूबर को बन सकता है इतिहास
टीम सेमीफाइनल तीन अक्तूबर का संभावित मुकाबला
भारत श्रीलंका/नेपाल के विजेता से दोनों सेमीफाइनल जीतने पर फाइनल
पाकिस्तान बांग्लादेश/मलयेशिया के विजेता से दोनों सेमीफाइनल हारने पर ब्रॉन्ज मेडल मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बन रहे समीकरण?
 
  • अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं, तो दोनों टीमें तीन अक्तूबर को गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। वहीं दोनों के सेमीफाइनल हारने पर उसी दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में मुकाबला होगा।
  • भारत का सेमीफाइनल अगर बारिश से धुलता है तो भी टीम इंडिया बेहतरीन रैंकिंग के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसकी रैंकिंग श्रीलंका (नौवें) और नेपाल (14वें) से बेहतर है।
  • वहीं, अगर पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच भी बारिश से धुलता है तो पाकिस्तान की टीम बेहतर रैंकिंग के आधार पर फाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान की टी20 रैंकिंग छह है, जबकि बांग्लादेश (आठवें) और मलयेशिया (25वें) की रैंकिंग खराब है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर की चुनौती पार करनी होगी
यानी भारत-पाकिस्तान की टक्कर के लिए दोनों टीमों को पहले एक अक्तूबर की चुनौती पार करनी होगी। आधिकारिक शेड्यूल में ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल दोनों तीन अक्तूबर को रखे गए हैं। यह एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की पहली आमने-सामने की भिड़ंत हो सकती है। भारत मौजूदा चैंपियन है और 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में उसने गोल्ड जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed